Shubman gill: Cricket News & Match Updates
'KL Rahul का करियर...' फैंस ने किया राहुल को ट्रोल- वजह बने शुभमन गिल
Twitter Reaction: अहमदाबाद टेस्ट में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर सुर्खियां लूटी हैं। 23 वर्षीय गिल एक कलेंडर ईयर में तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज़ बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर सभी फैंस दिल खोलकर गिल की खूब तारीफ कर रहे हैं और इसी बीच केएल राहुल को एक बार फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। फैंस का मानना है कि गिल के इस शतक के बाद अब केएल राहुल की टेस्ट टीम में वापसी नहीं हो पाएगी।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मुकाबलों में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया। राहुल बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं जिस वजह से अब उनकी जगह टीम में युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को शामिल किया जा रहा है। गिल ने इस मौके का शानदार फायदा उठाते हुए मुश्किल समय में एक शानदार शतक जड़ा है। वहीं बात करें अगर राहुल की तो उन्होंने BGT 2023 में भी 4 पारियों में सिर्फ 38 रन जोड़े। यही कारण हैं उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। Read More...