Shashank singh: Cricket News & Match Updates
'मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था...', रन आउट विवाद पर शशांक सिंह ने खोला दिल; श्रेयस अय्यर पर दिया बड़ा बयान
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का क्वालीफायर-2 पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां PBKS के स्टार बैटर शशांक सिंह (Shashank Singh) मुकाबले के अहम मौके पर 3 बॉल सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। गौरतलब है कि ऐसे आउट होने के बाद शशांक पर कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का भयंकर गुस्सा भड़का था जिसके दौरान उन्होंने शशांक को कुछ अपशब्द भी कहें। बता दें कि इस मुद्दे पर अब खुद शशांक सिंह ने दिल खोला है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, हाल ही में शशांक ने एक इंटरव्यू दिया जिसके दौरान उन्होंने क्वालीफायर-2 में हुए अपने रन आउट को याद करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने खुलासा किया है, क्वालीफायर-2 में जिस तरह वो रन आउट हुए उससे सिर्फ कैप्टन श्रेयस ही नहीं बल्कि उनके पिता भी काफी नाराज थे और उन्होंने फाइनल मैच तक शशांक से बात नहीं की। इतना ही नहीं, उन्होंने ने ये भी माना कि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के अहम मौके पर काफी धीमी गति से रन के लिए भाग रहे थे जिसके कारण ही वो रन आउट हुए। Read More...