Sanju samson: Cricket News & Match Updates
क्या T20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे संजू और चहल? सेलेक्टर्स का प्लान आखिर है क्या
बीते गुरुवार (30 नवंबर) को बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंडियन टीम का ऐलान कर दिया। चयनकर्ताओं द्वारा वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट के लिए टीम का चुनाव किया जा चुका है और ओडीआई साइड में संजू सैमसन (Sanju Samson) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की भी वापसी हुई है। ICT फैंस इन दोनों ही खिलाड़ियों को इंडियन टीम में देखकर काफी खुश है, लेकिन आपको बता दें कि जो दिख रहा है वो उतना खुश होने जैसा बिल्कुल नहीं है।
दरअसल, बीते समय में देखा गया है कि संजू और चहल को सेलेक्टर्स ने बहुत ज्यादा मौके नहीं दिये हैं। भले ही अब उनकी ओडीआई टीम में वापसी हुई है, लेकिन आपको ये भी जान लेना चाहिए कि आगामी समय में इंडियन टीम बहुत ज्यादा ओडीआई मुकाबले नहीं खेलने वाली है। इतना ही नहीं, अगले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है जिसके लिए सभी टीमें तैयारी करना शुरू कर चुकी है, लेकिन इंडियन टी20 टीम में संजू या चहल दोनों ही दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। Read More...