Sanju samson: Cricket News & Match Updates
संजू सैमसन ने ये क्या कर दिया? बटलर की जगह अश्विन से करा दी ओपनिंग
आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 198 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इस बड़े लक्ष्य को देखने के बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे थे कि जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे लेकिन संजू सैमसन ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने फैंस को हिला डाला।
राजस्थान के थिंक टैंक ने धमाकेदार फॉर्म में चल रहे जोस बटलर को ओपनिंग के लिए ही नहीं भेजा और यशस्वी जायसवाल के साथ रविचंद्रन अश्विन ओपनिंग करने उतरे। अश्विन को ओपनिंग करते देख हर कोई हैरान था क्योंकि ये फैसला चाहे सही साबित होता लेकिन पहली नजर में ये फैसला सचमुच समझ से परे था क्योंकि बटलर जैसा खिलाड़ी जो पिछले कई सालों से टी-20 में ओपनिंग करते हुए धमाल मचा रहा था और खासकर पिछले ही मैच में उसने तूफानी अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी, उसे ओपनिंग के लिए नहीं भेजा गया। Read More...