राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के 56वें मुकाबले में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
दोनों टीमों में कुछ बदलाव किये गए हैं। कोलकाता की टीम में वैभव अरोड़ा की जगह अनुकूल रॉय को शामिल किया गया है जबकि राजस्थान की टीम में कुलदीप यादव की जगह ट्रेंट बोल्ट और मुरुगन अश्विन की जगह एम आसिफ खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राजस्थान - 1. जॉस बटलर, 2. यशस्वी जायसवाल, 3. संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर) , 4. जो रूट, 5. शिमरॉन हेटमायर, 6.ध्रुव जुरेल, 7. एम आसिफ, 8. रवि अश्विन, 9. ट्रेंट बोल्ट, 10. युजवेंद्र चहल, 11. संदीप शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स - रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसल, रिंकु सिंह, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा।