Sam curran: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: सैम और शाहरुख चहल पर बरसे, 1 ओवर ठोक डाले 28 रन, देखें वीडियो
आईपीएल 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे। राजस्थान के कप्तान संजू ने जब उनसे 19वां ओवर करवाया। उनका ये फैसला गलत हो गया क्योंकि चहल के इस ओवर में सैम कुरेन और शाहरुख खान ने 4 6 Wd 1 6 6 4 सहित कुल 28 रन खर्च कर डाले। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
लेग स्पिनर चहल ने 19वें ओवर की पहली गेंद शाहरुख खान को फ्लैट और तेज डाली। वहीं शाहरुख ने इस पर मिड विकेट पर चौका जड़ दिया। चहल ने दूसरी गेंद फुल और मिडिल स्टंप पर डाली, शाहरुख ने इस पर स्लॉग स्वीप खेलते हुए डीप मिड विकेट पर छक्का मार दिया। तीसरी गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर शाहरुख ने सिंगल लिया। वहीं चौथी गेंद पर सैम ने भी अपने हाथ खोले और छक्का मार दिया। Read More...