Sai sudharsan: Cricket News & Match Updates
2nd ODI: टोनी डी जॉर्जी ने जड़ा शतक, साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से दी मात
साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टोनी डी जॉर्जी (Tony de Zorzi) के शतक की मदद से 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी। आखिरी मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा। भारत की तरफ से साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.2 ओवर में 211 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 83 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान केएल राहुल ने 64 गेंद में 7 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सुदर्शन और कप्तान केएल राहुल ने 68 (91) रन की साझेदारी निभाई। अर्शदीप सिंह ने 18(17) और डेब्यूटेंट रिंकू सिंह ने 17(14) रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नांद्रे बर्गर को मिले। केशव महाराज और ब्यूरन हेंड्रिक्स ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट लिज़ाद विलियम्स और कप्तान एडेन मार्करम को मिले। Read More...