Sachin tendulkar: Cricket News & Match Updates
सचिन का दोस्त हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, अकाउंट से फुर्र हुए 1.14 लाख
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हाल ही में साइबर फ्रॉड का शिकार हुए। कांबली से एक व्यक्ति ने निजी बैंक का एक्जिक्यूटिव बनकर फोन पर बात की और क्रिकेटर के अकाउंट से 1.14 लाख रुपए उड़ा लिए। फ्रॉडस्टर ने कांबली से केवायसी डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने के बारे में बातचीत की और बाद में क्रिकेटर को पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे कट गए हैं।
कांबली ने कहा, 'एक निजी बैंक के एक्जिक्यूटिव का फोन आया, जिसने कहा कि मुझे अपने केवायसी डॉक्यूमेंट्स अपडेट करने की जरूरत है। अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो मेरा कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। उसी कॉल पर क्रिकेटर को एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा गया जिसके जरिये कॉल करने वाले ने कांबली के फोन का एक्सेस ले लिया।' हालांकि, कांबली के मामले में जब वो कॉल पर थे तब उनके अकाउंट से कई बार पैसे कटे, जो जोड़ने पर पता चला कि पूरी धनराशि 1.14 लाख रुपए हैं। Read More...