Sa vs wi news: Cricket News & Match Updates
SA vs WI 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से दर्ज की जीत, साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज
वेस्टइंडीज ने वांडरर्स में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 6 रन से हराकर अपनी लाज बचा ली। हालांकि, इस हार के बावजूद सीरीज साउथ अफ्रीकी टीम ने 2-1 से जीत ली। बारिश के कारण इस मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया था। ये मुकाबला साउथ अफ्रीका के लिए पिंक जर्सी मैच भी था, जिसे हर साल ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए खेला जाता है।
इस मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर जॉनसन चार्ल्स बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने मिलकर रनगति बढ़ाई। हेटमायर का अंदाज़ बेहद आक्रामक था, उन्होंने बिना हेलमेट और कैप के बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी। उनके कुछ शॉट इतने दमदार थे कि स्टैंड में बैठे एक दर्शक को गेंद लगने के बाद मेडिकल जांच तक करवानी पड़ी। Read More...
Related Cricket News for Sa vs wi news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 17 Jul 2026 10:30
-
- 06 Jul 2026 09:14