Sa vs ind: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार का डबल धमाका, खेली 249 रनों की पारी
इंडियन क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाया है, उन्होंने हाल ही में 152 गेंदों पर 249 रनो की पारी खेली है। उन्होंने एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट (पुलिस इन्विटेशनल शील्ड टूर्नामेंट) में यह कारनामा किया है। टूर्नामेंट में पारसी जिमखाना टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 37 चौके और 5 छक्कों की मदद से 249 रन ठोके हैं।
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की ये पारी भारतीय टीम को राहत देने वाली होगी, क्योंकि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट मौचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है। साउथ अफ्रीका की जमीन पर भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने हमेशा ही परेशानियों का सामना किया है, ऐसे में सूर्यकुमार का फॉर्म में होना इंडिया टीम के लिए राहत देने वाला हो सकता है। हालांकि अभी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है। Read More...