Ruturaj gaikwad: Cricket News & Match Updates
WTC Final में हुई यशस्वी जायसवाल की एंट्री, रुतुराज गायकवाड़ की जगह स्टैंड बाय खिलाड़ियों में शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टीम के स्टैंड बाय खिलाड़ियों में शामिल रुतुराज गायकवाड़ इंग्लैंड नहीं जाएंगे। जी हां, अपनी शादी के चलते गायकवाड़ इस फाइनल मैच के लिए इंग्लैंड नहीं जा रहे हैं और इसी वजह के चलते बीसीसीआई ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंड-बाय खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम प्रबंधन ने जायसवाल को लाल गेंद से अभ्यास शुरू करने के लिए कहा है और चूंकि उनके पास पहले से ही यूके का वीजा है, वो कुछ दिनों में लंदन के लिए उड़ान भरेंगे। जायसवाल इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में 625 रन बनाए जबकि रणजी ट्रॉफी में भी उनका बल्ला जमकर बरसा था और उन्होंने पांच मैचों में 404 रन बना दिए थे। Read More...