Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा के फैंस ने जीता दिला, तीसरे वनडे के बाद गरीबों में बांटा खाना
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाकर अपने तीन साल के सूखे को खत्म कर दिया। रोहित के 30वें वनडे शतक की मदद से ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 385/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, न्यूजीलैंड की टीम 90 रन से पीछे रह गई और भारत ने सीरीज 3-0 से सीरीज जीत ली। रोहित ने 50 ओवर के प्रारूप में 30 वां शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की भी बराबरी कर ली।
अब रोहित से वनडे में शतकों के मामले में विराट कोहली (46 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) ही हैं। रोहित का शतक देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं और यही कारण है कि फैंस अलग-अलग तरीके से इस शतक का जश्न मना रहे हैं। वहीं, इस समय सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें देखा जा सकता है कि कुछ फैंस ने रोहित के शतक की खुशी में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट भी बांटे। Read More...