Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
'नो अंपायर नो पार्टी' रोहित की रोती सूरत देखकर फैंस ने लिए मजे; देखें Twitter Reaction
IPL 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े के मैदान पर 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह बिखरी नज़र आई। अपने होम ग्राउंड पर ना ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन कर सके और ना ही गेंदबाज़ों ने कुछ कमाल करके दिखाया। चेन्नई से मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश दिखे। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह काफी निराश दिख रहे हैं।
रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनसे मज़े लेने शुरू कर दिये हैं। एक यूजर ने हिटमैन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा, 'नो अंपायर नो पार्टी' एक यूजर ने कहा रोहित एक बोरिंग कप्तान हैं। एक यूजर ने तो रोहित शर्मा को आगामी वनडे वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करने तक की बात कही। सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई सारे रिएक्शन देखने को मिले हैं। Read More...