Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद MI के कप्तान ने कहा कि हमें गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा
आईपीएल 2023 के 31वें मैच में पंजाब किंग्स ने सैम कुरेन के ताबड़तोड़ अर्धशतक और अर्शदीप सिंह के 4 विकेट की मदद से मुंबई इंडियंस को 13 रन से मात दे की। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा कि हमें गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा। आपको बता दे की मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी के 5 ओवरों में 96 रन खर्च कर दिए थे। वहीं अर्शदीप की बात की जाए तो उन्होंने आखिरी के ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट और कुल 4 विकेट चटकाए थे।
रोहित ने कहा, "(डेथ ओवर में खराब गेंदबाजी करने पर) हां, वहां थोड़ी निराशा जरूर हुई है। मैदान में हमसे कुछ गलतियां हुई हैं, लेकिन हम इसकी ज्यादा परवाह नहीं करेंगे। हम तीन जीते हैं और तीन हारे हैं इसलिए हम खिलाड़ियों से कहेंगे कि अपना सिर ऊंचा रखो। ग्रीन और स्काई की बल्लेबाजी से खुश हूँ, उन्होंने हमें खेल में बनाए रखा। अर्शदीप को शानदार गेंदबाजी का क्रेडिट जाता है।" Read More...