Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
अक्षर पटेल को क्यों मिला बैटिंग में प्रमोशन? रोहित शर्मा ने किया खुलासा
रविंद्र जडेजा और डेब्यूडेंट हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल के धैर्यपूर्ण अर्धशतक के दम पर भारत ने गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बैटिंग में प्रमोशन दिया।
अक्षर को केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से ऊपर भेजा गया और मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस बारे में जवाब भी दिया। रोहित ने कहा कि वो एक लेफ्ट हैंडर को बल्लेबाजी क्रम में इस्तेमाल करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अक्षर को प्रमोट किया। रोहित ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से कहा, "कुछ खास नहीं। कुल मिलाकर एक टीम के तौर पर मैं बस यही चाहता हूं कि हम ये सुनिश्चित करते रहें कि हम यथासंभव सही चीजें करते रहें। ऐसा कुछ खास नहीं है जिसे हम हासिल करना चाहते हैं।" Read More...