Rohit sharma kids video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: एडिलेड एयरपोर्ट पर दिखी रोहित के लिए दीवानगी, छोटी बच्चियों को लगा लिया गले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद एडिलेड एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फैंस ने जोरदार स्वागत किया। सिडनी रवाना होने से पहले रोहित को बड़ी संख्या में फैंस ने घेर लिया। इन फैंस में कुछ नन्हें बच्चे भी थे, जो उनके साथ तस्वीरें लेने और ऑटोग्राफ पाने के लिए बेहद उत्साहित थे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रोहित एक छोटी लड़की को प्यार से गले लगाते और उसके साथ-साथ उसकी बहनों के साथ फोटो खिंचवाते भी नजर आए।
इस प्यारे पल ने फैंस के दिल जीत लिए और एक बार फिर साबित किया कि रोहित सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी सबके चहेते हैं। एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 97 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। उनकी ये पारी बेहद सधी हुई थी और उस समय आई जब टीम को ठोस शुरुआत की जरूरत थी। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma kids video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 08 Oct 2026 08:46
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30
-
- 18 Sep 2026 01:51