Rohit sharma adelaide test: Cricket News & Match Updates
एडिलेड में शर्मनाक हार के बाद टूटा रोहित शर्मा का दिल, बोले- 'हमारे लिए ये हफ्ता....'
Rohit Sharma Reaction on Adelaide Loss: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में खेले गए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस डे-नाइट टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 3.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया।
इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी काफी निराश दिखे और उन्होंने माना कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टेस्ट में उनसे काफी बेहतर खेली। रोहित ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए ये निराशाजनक हफ्ता रहा, हम अच्छा नहीं खेले और ऑस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेला। हम अपने मौकों का फायदा उठाने में विफल रहे। पर्थ में हमने जो किया वो खास था। हम फिर से ऐसा करना चाहते थे लेकिन हर टेस्ट मैच की अपनी चुनौती होती है। हम इसके (गाबा टेस्ट) लिए उत्सुक हैं। वहां की कुछ बहुत अच्छी यादें हैं। हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और अच्छा खेलना चाहते हैं।" Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma adelaide test - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18
-
- 23 Sep 2026 11:30