Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
Rishabh Pant ने दिलाई MS Dhoni की याद! Thala जैसी चतुराई दिखाकर Mitchell Starc को किया Run Out; देखें VIDEO
Rishabh Pant Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। वो बैट के साथ जितने घातक हैं उतने ही विकेट के पीछे मुस्तैद भी। यही वजह है टीम इंडिया ने उन्हें महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिप्लेसमेंट के तौर पर स्वीकार किया है। खास बात ये है कि ऋषभ पंत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दौरान अपनी मुस्तैदी से भारतीय क्रिकेट फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी है।
दरअसल, ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 59वें ओवर में देखने को मिला। मैदान पर मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। टीम इंडिया के लिए ये ओवर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह करने आए थे। यहां बुमराह ने स्टार्क को हार्ड लेंथ पर बॉल पटकर डिलीवर किया था जिसके बाद उन्होंने जैसे-तैसे लेग साइड की तरफ शॉट खेला। Read More...