Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
WATCH: ऋषभ पंत को मिली तगड़ी खुशखबरी, मयंक यादव LSG कैंप से जुड़े
लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खुशखबरी मिली है। एलएसजी के स्टार पेसर मयंक यादव चोट के बाद टीम कैंप में वापस आ गए हैं। इस तेज गेंदबाज के जल्द ही एक्शन में लौटने की संभावना है और उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वो खेल सकते हैं।
एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास वीडियो के साथ मयंक की वापसी की घोषणा की। मयंक पीठ और पैर की उंगलियों की चोट के कारण अब तक टीम इंडिया और एलएसजी के खेमे से दूर थे। वो बेंगलुरु में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब से गुजर रहे थे। हालांकि, 22 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार रात 15 अप्रैल को टीम होटल में चेक इन किया और कथित तौर पर 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलएसजी के आगामी मुकाबले के लिए उपलब्ध होने के लिए तैयार है। Read More...