Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
DD vs CSK: दिल्ली से टक्कर से पहले ऋषभ पंत को लेकर CSK के कोच ने दिया ऐसा बयान
नई दिल्ली, 25 मार्च (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले में उनकी टीम केवल एक खिलाड़ी पर ध्यान नहीं देगी। फ्लेमिंग का इशारा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की ओर था, जिन्होंने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंदों पर 78 रन की तूफानी पारी खेली थी।
फ्लेमिंग ने दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आप को टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों का सम्मान करना होगा और पंत उनमें से एक हैं। लेकिन, वहां दूसरे खिलाड़ी भी हैं जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह (पंत) भारतीय क्रिकेट की श्रेष्ठ युवा संभावनाओं में से एक हैं लेकिन वहां पर शिखर धवन, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोलिन इनग्राम भी हैं। आपको अपनी ताकत पर ध्यान देना चाहिए।" Read More...