Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
एमएस धोनी को पीछे छोड़ युवा ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, भारत के लिए सबसे तेज़ एक हज़ार रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने
भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक और कारनामा करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है। पंत भारत के लिए सबसे तेज एक हज़ार रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे ब्रिसबेन टेस्ट के आखिरी दिन दूसरी पारी में दूसरा रन बनाने के साथ ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पंत ने इस मामले में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज था। धोनी ने 32 टेस्ट पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन पंत ने ये कारनामा करने के लिए सिर्फ 27 पारियों का इस्तेमाल किया। जबकि दिग्गज विकेटकीपर फार्रूख इंजीनियर ने टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन बनाने के लिए 37 पारियां ली थी और रिद्धिमान साहा ने ये कारनामा करने के लिए 36 पारियां खर्च की थी। Read More...