Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
IPL 2021: ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने के बारे में क्या सोच रहे हैं? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
IPL 2021: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से पहले श्रेयस अय्यर के फिट हो जाने से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। श्रेयस अय्यर फिट हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि यूएई में एक बार फिर वह दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और फ्रेंचाइजी ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे हाफ में भी टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे।
ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलने पर श्रेयस अय्यर ने सीधा जवाब नहीं दिया है। पीटीआई से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह पंत की कप्तानी में खेलने के बारे में क्या सोच रहे हैं? इस सवाल के जवाब में अय्यर ने कहा, 'पिछले 2 वर्षों में हमने टीम को मजबूत बनाया है। यह उस प्रणाली और प्रक्रिया से आया है जिसे हमनें स्थापित किया था। मैं मैनेजमेंट का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने मेरी क्षमता पर भरोसा किया, जिससे मैं टीम के लिए योगदान दे सका।' Read More...