Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
'ऋषभ पंत नहीं ऋषभ Phenta है, लेकिन वो ओवरवेट है'; शोएब अख्तर ने पंत की फिटनेस पर कसा तंज
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड टूर पर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने सिर्फ बैट से ही नहीं बल्कि अपनी विकेटकीपिंग के दम पर भी आलोचकों के मुंह बंद किए हैं। ऐसे में जहां एक तरफ सभी ऋषभ पंत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने पंत की फिटनेस पर चिंता जताई है।
पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह ऋषभ पंत के धमाकेदार प्रदर्शन पर बातचीत करते नज़र आए हैं। शोएब अख्तर ने कहा, 'मैंने ऋषभ पंत का नाम ऋषभ फेंटा रखा है। वो बहुत मारता है। पंत के पास कट शॉट, पुल शॉट, रिवर्स स्वीप सारे शॉट हैं। वो डरता नहीं है। उसने ऑस्ट्रेलिया में टीम को जीत दिलाई थी। उसने इंग्लैंड में भी टीम को सीरीज जीता दी है। लेकिन वो थोड़ा ओवरवेट हैं। मुझे लगता है कि ऋषभ इस पर ध्यान देगा। क्योंकि इंडियन मार्किट काफी बड़ा है।' Read More...