Rishabh pant: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत को लेकर आई बुरी खबर, इतने लंबे समय तक हो सकते हैं क्रिकेट से बाहर
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के दाहिने घुटने में तीन प्रमुख लिगामेंट के टूटने के बाद 2023 में अधिकांश क्रिकेट एक्शन से बाहर होने की उम्मीद है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पंत, जो 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच गए थे, उनके दाहिने घुटने में तीन लिगामेंट टीयर हैं, जिसमें से दो की सर्जरी 6 जनवरी को हो चुकी है लेकिन अभी भी एक सर्जरी और होनी है। इस सर्जरी को करने के लिए कम से कम 6 हफ्तों का इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट में कहा गया: घुटने के सभी तीन लिगामेंट- एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट, पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट और मेडियल कोलेटरल लिगामेंट, ये तीनों ही लिगामेंट पैरों की मूवमेंट और उन्हें स्थिरता देने के लिए सबसे अहम होते हैं- पंत के मामले में तीनों ही फटे हुए हैं। हाल ही में की गई सर्जरी में, पीसीएल और एमसीएल दोनों का पुनर्निर्माण किया गया था। पंत को एसीएल के लिए एक और सर्जरी से गुजरना होगा, लेकिन इसके लिए कम से कम छह सप्ताह तक इंतजार करना होगा। Read More...