Rinku singh: Cricket News & Match Updates
'रिंकू और जायसवाल को अभी मौका दो, नहीं तो देर हो सकती है', अर्जुन तेंदुलकर को भी दिया भज्जी ने मैसेज
हर आईपीएल सीजन की तरह इस बार भी हमें कुछ युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दिख रहे हैं। मौजूदा सीजन की बात करें तो जिन दो युवा खिलाड़ियों ने करोड़ों फैंस को अपना दीवाना बनाया है वो हैं रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल। इन दोनों खिलाड़ियों की टीमें बेशक इस सीजन में खराब खेली हों लेकिन इन दोनों ने अपनी चमक बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये दोनों एक दूसरे के बेहद विपरीत बल्लेबाज़ हैं। जायसवाल एक सलामी बल्लेबाज हैं और रिंकू एक फिनिशर हैं लेकिन बल्लेबाजी के दौरान दोनों का दृष्टिकोण एक जैसा है।
इन दोनों खिलाड़ियों ने इस सीजन में जैसा फॉर्म दिखाया है उसे देखने के बाद कुछ पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन दोनों को जल्द से जल्द भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस बात की वकालत की है कि इन दोनों को तुरंत भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। Read More...