Rinku singh: Cricket News & Match Updates
'इसको तो ना चाहकर भी लेना पड़ेगा', इन 5 धाकड़ बल्लेबाज़ों ने जीता वीरेंद्र सहवाग का दिल
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 पर पैनी नज़रे बना रखी है। IPL 2023 अपने आखिरी चरण तक पहुंच चुका है और इसी बीच अब वीरेंद्र सहवाग ने अब उन पांच खिलाड़ियों (बल्लेबाज़) का चुनाव किया है जिन्होंने इस सीजन सहवाग को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वीरेंद्र सहवाग ने इन खिलाड़ियों का चुनाव करते हुए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ों को ज्यादा प्राथमिकता दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'मैंने ओपनर बैटर को कम चुना है, क्योंकि उन्हें कामी मौके मिलते हैं। मेरे जुबान पर जो पहला नाम आता है... वो है रिंकू सिंह। उन्होंने पांच छक्के मारकर मैच केकेआर के नाम किया। यह आज तक के इतिहास में नहीं हुआ था। वो किसी ने किया है तो रिंकू सिंह ने किया है। दूसरा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ है शिवम दुबे। उन्होंने 33 छक्के लगाए। उनका 160 के ऊपर का स्ट्राइक रेट है। उनके पिछले कुछ साल अच्छे नहीं गए, लेकिन इस साल उनका क्लियर कट माइंड रहा कि मैदान पर आना है और छ्क्के लगाने हैं।' Read More...