Richa ghosh six
Richa Ghosh ने पाकिस्तानी कप्तान के उड़ाए होश, खड़े-खड़े Fatima Sana को मारा लंबा छक्का; देखें VIDEO
Richa Ghosh Six Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Team) की स्टार बल्लेबाज़ ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने रविवार, 05 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के छठे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर 20 गेंदों पर 175 की स्ट्राइक रेट नाबाद 35 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच ऋचा घोष ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) को एक लंबा छक्का जड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये नज़ारा भारतीय टीम की इनिंग के 47वें ओवर में देखने को मिला। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना खुद ये ओवर करने आईं थी जो कि उनके कोटे का आखिरी ओवर भी था। यहां फातिमा ने ऋचा घोष को फंसाने के लिए ओवर का चौथा गेंद एक स्लोअर बॉल डाला जो कि 93kph की स्पीड से फेंका गया था।
Related Cricket News on Richa ghosh six
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35