Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
'भाई ये तो अपना लड़का है', रवींद्र जडेजा को देखकर धोनी से बोले PM मोदी, देखें वीडियो
Ravindra Jadeja wife: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय क्रिकेट से दूर हैं। इस महीने की शुरुआत में चोट के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। रवींद्र जडेजा वर्तमान में अपनी पत्नी रीवाबा के लिए प्रचार-प्रसार में लगे हैं। जडेजा की पत्नी गुजरात चुनाव में जामनगर (उत्तर) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। जडेजा ने हाल ही में लगभग एक दशक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया और एक मजेदार बात का खुलासा किया।
जडेजा ने कहा, 'मैं उनको पहले अहमदाबाद में मिला था साल 2010 में तब वो अपने गुजरात के मुख्यमंत्री थे। हमारा मैच था साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोटेरा के स्टेडियम में। माही भाई हमारे कप्तान थे और वो उस वक्त मोदी साहब के साथ थे। तब उन्होंने उनसे परिचय करवाया कि ये रवींद्र जडेजा है।' Read More...