Ravichandran ashwin: Cricket News & Match Updates
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ अश्विन ने कोहली को लेकर किया खुलासा, कहा- मुझे एक गेंद खेलने के बताए थे 7 शॉट
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच काफी रोमांचक मैच हुए था। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलवाई थी और इसे अब अपने करियर की सबसे महान पारी बताया। भारतीय टीम ने यह मैच 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। हालांकि इस मैच मैं विजय रन रविचंद्रन अश्विन के बल्ले से निकला था। भारत को आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए था। इसके बाद मोहम्मद नवाज ने गेंद वाइड डाली और एक गेंद में एक रन रह गया। इसके बाद अश्विन ने सिंगल लेते हुए टीम को जीत दिलवा दी। वहीं कोहली नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर खड़े हुए थे। वहीं अब अश्विन ने उस आखिरी गेंद को खेलने और कोहली से क्या बातचीत हुई उसका खुलासा किया है।
अश्विन ने कहा कि, "‘कोहली ने वह एक गेंद खेलने के लिए मुझे सात विकल्प दे डाले थे। मैं सोचने लग गया था कि अगर मैं वह शॉट खेल पाता तो आठवें नंबर पर थोड़ी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरता। कोहली की आंखों में जुनून साफ दिखाई दे रहा था। नवाज ने गेंद डाली तो मैंने उसे छोड़ने का मन बनाया वह वाइड हो गयी। मुझे तब समझ में आ चुका था कि मैच हम जीतने वाले हैं।" Read More...