Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
भारतीय कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी के रिप्लेसमेंट के बारे में दिया बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी ना सिर्फ एक बेहतरीन कप्तान बल्कि एक शानदार विकेटकीपर और एक बेजोड़ फिनिशर भी रहे है। इस दिग्गज के जाने के बाद अभी भी भारतीय टीम में इन जैसा कोई नहीं आया है और लगातार खिलाड़ियों के बदलाव के बावजूद अभी तक किसी ने इनकी जगह के लिए प्रबल दावेदारी पेश नहीं की है।
धोनी के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है की जैसे भारतीय टीम को कभी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिप्लेसमेंट नहीं मिल सकता वैसे ही टीम में कभी धोनी की जगह की भरपाई नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि धोनी के नाम जिस तरह के रिकार्ड्स है वो उन्हें एक अलग श्रेणी में खड़े करते है और वो उन्हें महान खिलाड़ी का दर्जा दिलाता है। उन्होंने कहा जैसे दूसरे कपिल देव और सचिन नहीं आ सकते वैसे ही किसी अन्य खिलाड़ी के लिए धोनी की जगह लेना बेहद मुश्किल है। Read More...