Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
रवि शास्त्री की फटकार के बाद, राहुल द्रविड़ के बचाव में उतरे अश्विन
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई और जब भारतीय कोचिंग स्टाफ ने न्यूज़ीलैंड दौरे से आराम लेने का फैसला किया तो ये आलोचना और बढ़ गई। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने राहुल द्रविड़ और सहायक स्टाफ के न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लेने पर सवाल खड़े किए और इस फैसले पर नाराजगी जताई।
शास्त्री ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'मैं ब्रेक में विश्वास नहीं करता। क्योंकि मैं अपनी टीम को समझना चाहता हूं, मैं अपने खिलाड़ियों को समझना चाहता हूं और मैं उस टीम के नियंत्रण में रहना चाहता हूं। ये ब्रेक, ईमानदारी से कहूं तो आपको इतने ब्रेक की आवश्यकता क्यों है? आपको ब्रेक के लिए आईपीएल में 2-3 महीने मिलते हैं, कोच के रूप में आराम करने के लिए आपके लिए ये पर्याप्त है। लेकिन मुझे लगता है कि एक कोच को व्यावहारिक होना चाहिए, चाहे वो कोई भी हो।" Read More...