Rashid khan: Cricket News & Match Updates
'रिटायरमेंट ले लो पोलार्ड', राशिद की फिरकी में फंसकर ट्रोल हुआ सिक्सर किंग
KIeron Pollard: आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में MI के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और चार रनों के निजी स्कोर पर राशिद खान की लेग ब्रेक पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा उबाल खा रहा है और वह पोलार्ड को लगातार ही ट्रोल कर रहे हैं।
इस पूरे सीज़न ही कीरोन पोलार्ड बल्ले के साथ संघर्ष करते नज़र आए है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही पोलार्ड की खराब फॉर्म के संकेत फ्रेंचाइज़ी को मिल गए थे, लेकिन उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ी को बैक किया जिसकी उन्हें अब काफी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। दरअसल पोलार्ड की खराब फॉर्म के कारण मुंबई इंडियंस अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रही है। Read More...