Rashid khan: Cricket News & Match Updates
कौन है KL Rahul की नींदे उड़ाने वाला गेंदबाज़? खुद सुनिए क्या बोला इंडियन विकेटकीपर
भारतीय टीम के विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने खुलासा करते हुए ये बताया है कि आखिर उनकी नीदें उड़ाने वाला गेंदबाज़ है कौन? गौरतलब है कि इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने अफगानी स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) का नाम लिया, जो कि अपनी फिरकी के दम पर दुनियाभर के बड़े से बड़े खिलाड़ी को घुटने पर लाने का दम रखते हैं। केएल राहुल के अनुसार राशिद के कारण उनकी कई रातों की नींद खराब हुई हैं।
दरअसल, ESPNcricinfo ने केएल राहुल का एक वीडियो साझा किया है जिसमें टीम इंडिया का ये स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ खुद से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब देते हुए नज़र आया। केएल राहुल ने अपनी नींद उड़ाने वाले गेंदबाज़ (राशिद खान) का नाम बताने के अलावा वो नेट्स में किस बॉलर को फेस करना बिल्कुल पसंद नहीं करते और वो किस दूसरे खिलाड़ी का कोई खास शॉट चुराना चाहेंगे, ऐसे दिलचस्प सवालों का भी जवाब दिया। Read More...