Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ ने उत्तराखंड को संकट में डाला
नागपुर, 18 जनवरी - मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को संकट में डाल दिया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए और चौथे दिन शुक्रवार का अंत होने तक उसने उत्तराखंड की दूसरी पारी में पांच विकेट महज 152 रनों पर ही चटका दिए हैं।
उत्तराखंड अभी भी विदर्भ से 122 रन पीछे है और उसके पांच विकेट ही बाकी हैं ऐसे में उस पर हार का संकट साफ तौर पर मंडरता दिख रहा है।
विदर्भ ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 559 रनों के साथ की थी। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज आदित्य सरवाते (102) ने अपना शतक पूरा किया। वह 628 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 185 गेंदों का सामना किया और 11 चौके मारे।
इसी स्कोर पर उमेश यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट लिए। एक रन बाद रजनीश गुरबानी को मयंक मिश्रा ने आउट कर विदर्भ को पवेलियन भेज दिया। विदर्भ के लिए पहली पारी में वसीम जाफर ने 206 और संजय रामास्वामी ने 141 रनों की पारियां खेलीं। अक्षय वाडकर ने 98 रन बनाए।
उत्तराखंड को शुरुआत तो अच्छी मिली थी। कप्तान विनीत सक्सेना (27) और कर्ण कौशल (76) ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। विनीत को उमेश ने आउट किया। वैभव भट्ट 11 गेंदे खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल पाए।
कौशल की पारी का अंत सरवाते ने 132 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा दो छक्के मारे।
अविनाश सुधा (28) 152 के कुल स्कोर पर उमेश का तीसरा शिकार बने। वैभव सिंह परमार (8) को आउट कर सरवाटे ने उत्तराखंड को पांचवां झटका दिया। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र को जीत के लिए चाहिए 177 रन
रणजी ट्रॉफी : राजस्थान के खिलाफ जीत के करीब कर्नाटक
रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र पर ली 349 रनों की बढ़त
रणजी ट्रॉफी : जाफर के दोहरे शतक से मजबूत विदर्भ
बेसिल थम्पी की शानदार गेंदबाजी के दम पर गुजरात को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में केरल
रणजी ट्रॉफी नॉकआउट चरण का आगाज इस दिन से होगा, जानिए पूरी डिटेल्स
बिहार के स्पिनर आशुतोष अमन ने रणजी ट्रॉफी में रच दिया इतिहास, 44 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया
RANJI TROPHY: रेलवे ने महाराष्ट्र को पारी और 58 रनों से दी मात,ये दो बने जीत के हीरो
RANJI TROPHY: राजस्थान ने त्रिपुरा को पारी एवं 77 रनों से रौंदा,इन दो गेंदबाजों ने झटके 5-5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: राजस्थान ने त्रिपुरा को 35 रनों पर किया ढेर,इस गेंदबाज ने झटके 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी: गुजरात ने महाराष्ट्र को पारी और 130 रनों से हराया,ये बने जीत के हीरो
रणजी ट्रॉफी : पंजाब, विदर्भ, जम्मू एवं कश्मीर की शानदार जीत
Ranji Trophy: UP, Puducherry register big wins
रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 110 रनों पर किया ढेर,इस खिलाड़ी ने झटके 7 विकेट
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18