Ranji trophy: Cricket News & Match Updates
कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में त्रिपुरा को दी मात
रोहतक, 18 दिसंबर| कप्तान हर्षल पटेल के बेहतरीन खेल के दम पर हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। हरियाणा ने ग्रुप-सी के मैच के दूसरे दिन बुधवार को ही त्रिपुरा को पारी और 125 रनों से हरा दिया। हर्षल ने पहली पारी में सात विकेट लेकर त्रिपुरा को सिर्फ 68 रनों पर ढेर होने को मजबूर कर दिया था। इसके बाद हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 242 रन बना 174 रनों की बढ़त ले ली थी।
दूसरी पारी में हर्षल ने फिर अपना कमाल दिखाया और पांच विकेट लेकर त्रिपुरा को 49 रनों पर ही ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभा टीम को जीत दिलाई। दूसरी पारी में हर्षल के अलावा आशीष हुड्डा ने भी पांच विकेट लिए।
हरियाणा ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 131 रनों के साथ की। चैतन्य बिश्नोई अपने खाते में चार रन और जोड़कर 67 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके अलावा शिवम चौहान ने हरियाणा के लिए 56 रन बनाए। बिश्नोई ने 101 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का मारा। वहीं शिवम ने 90 गेंदों का सामना कर पांच चौके और एक चौका मारा।
अंत में हर्षल ने 57 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। त्रिपुरा के लिए मणिशंकर मुरासिंघ ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
हर्षल और हुड्डा को त्रिपुरा को दूसरी पारी में सस्ते में समेटने में 16.3 ओवर लगे। त्रिपुरा के सर्वोच्च स्कोरर सौरभ दास रहे, जिन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए।
Related Cricket News for Ranji trophy - Tesst
Delhi pulls a draw from jaws of defeat (Ranji RoundUp)
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने राजस्थान को 10 विकेट से दी मात, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में मुंबई ने बड़ौदा को 309 रनों से हराया, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
ऱणजी ट्रॉफी: झारखंड के इशांक जग्गी- सौरव तिवारी ने किया ऐसा कमाल, याद आ गई लक्ष्मण- द्रविड़ की जोड़ी !
रणजी ट्रॉफी : ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को पारी और 3 रनों से हराया, यह खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
रणजी ट्रॉफी : पुड्डुचेरी ने बिहार को 10 विकेट से दी शिकस्त, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा
रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को 253 रनों से हराया, इरफान पठान हुए खुश
रणजी ट्रॉफी : हरियाणा ने खड़ा किया 401 रन का पहाड़, इन दो खिलाड़ियों का शानदार शतक
VIDEO लाइव मैच में मैदान पर घटी अनोखी घटना, मैदान पर पहुंचा सांप, खिलाड़ियों का रहा ऐसा रिएक्शन !
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !
रणजी ट्रॉफी 2019-20 में विजय शंकर को बनाया गया इस टीम का कप्तान, दिनेश कार्तिक को भी मिली जगह !
रणजी ट्रॉफी में चयन के नाम पर युवा क्रिकेटरों से धोखाधड़ी, दो कोच हुए गिरफ्तार
'Limited' DRS to be used in Ranji Trophy knockout matches
रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में पहली बार होगा ऐसा,बीसीसीआई ने किया ऐलान
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18