Rachin ravindra: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: बाउंड्री के पास रहाणे की चतुराई से विराट कोहली इस तरह हो गए कैच आउट, देखें Video
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) की गेंद पर कैच आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे और रचिन ने मिलकर एक शानदार कैच लपका। यह मैच एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जा रहा है।
पारी का 12वां ओवर करने आये मुस्तफिजुर रहमान ने दूसरी गेंद कोहली को बैक ऑफ लेंथ डाली। कोहली ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद धीमी थी इसलिए बाउंड्री के पार नहीं जा सकी। डीप मिडविकेट पर रहाणे ने रनिंग करते हुए एक शानदार कैच पकड़ लिया लेकिन वो स्लाइड करते हुए समय रहते बाउंड्री लाइन से टकराने वाले ही थे लेकिन उन्हें डीप स्क्वायर बैकवार्ड लेग से आये रचिन रविंद्र की तरफ गेंद उछाल दी। वहीं रचिन ने कोहली का कैच लपक लिया। कोहली इस मैच में 20 गेंद में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। Read More...