Punjab kings: Cricket News & Match Updates
पंजाब किंग्स के साथ हुई कॉमेडी, ऑक्शन में गलत खिलाड़ी को खरीदा
आईपीएल 2024 (IPL 2024) का ऑक्शन खत्म हो चुका है। मंगलवार, 19 दिसंबर को हुए इस ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमों ने अपने 25-25 के स्क्वॉड पूरे कर लिए हैं। इस ऑक्शन ने फैंस का खूब मनोरंजन किया और ऑक्शन में घटनाओं के एक आश्चर्यजनक मोड़ में, पंजाब किंग्स ने कुछ ऐसा किया जिससे उनका काफी मजाक बन रहा है। पंजाब ने इस ऑक्शन गलत खिलाड़ी को खरीद लिया जिसके बाद एक खिलाड़ी की किस्मत खुल गई और दूसरा, जिसे खरीदा जाना था उसे अनसोल्ड रहना पड़ा।
दरअसल, हुआ ये कि पंजाब किंग्स की टीम शशांक सिंह नाम के एक 19 वर्षीय क्रिकेटर को अपनी टीम में लेना चाहती थी लेकिन गलती से उन्होंने 32 वर्षीय छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को खरीद लिया। इस गलती के बाद पंजाब ने इस बोली को वापस लेने की बात कही लेकिन ऐसा नहीं हो सका और छत्तीसगढ़ के शशांक 20 लाख रु में पंजाब में शामिल हो गए Read More...