Punjab kings: Cricket News & Match Updates
'शाहरुख खान फिर से 10 करोड़ में जाएंगे और पंजाब उन्हें नहीं खरीद पाएगी'
आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाईजियों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को रिलीज़ करके फैंस को हैरान कर दिया है। सैम करन को रिलीज़ करना तो समझ में आता है लेकिन शाहरुख को रिलीज़ करके पंजाब ने सचमुच एक बड़ा फैसला किया और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी इस फैसले से हैरान रह गए।
आकाश का मानना है कि पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले शाहरुख खान को रिलीज करने का गलत फैसला लिया है और अब वो दोबारा उन्हें मिनी ऑक्शन में नहीं खरीद पाएंगे। पंजाब फ्रेंचाइजी ने शाहरुख को 9 करोड़ की भारी भरकम कीमत में हासिल किया था। हालांकि, शाहरुख अपनी कीमत के साथ आईपीएल 2023 में इंसाफ नहीं कर पाए थे। उन्होंने 13 पारियों में 22.29 की औसत से सिर्फ 156 रन बनाए थे और शायद इसी प्रदर्शन के चलते पंजाब ने ये बड़ा फैसला लिया। Read More...