Phoebe litchfield: Cricket News & Match Updates
2nd ODI: डेब्यू मैच में चमकी श्रेयंका पाटिल, इस तरह लीचफील्ड को आउट करते हुए हासिल किया अपना पहला विकेट, देखें Video
इंडियन वूमेंस और ऑस्ट्रेलिया वूमेंस के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में डेब्यूटेंट श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने फोएबे लीचफील्ड (Phoebe Litchfield) को आउट करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया। श्रेयंका को सायका इशाक की जगह आज प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। इसके अलावा शैफाली वर्मा की जगह स्मृति मंधाना की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
पारी का 34वां ओवर करने आये श्रेयंका ने आखिरी गेंद लीचफील्ड को ऑफ स्टंप के बाहर उछली हुई डाली। लीचफील्ड ने इस गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और अंदुरनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर ऋचा घोष के दस्तानों में चली गयी। उन्होंने एक अच्छा कैच पकड़ा। श्रेयंका की खुशी देखने लायक थी क्योंकि ये वनडे में उनका डेब्यू विकेट था। उन्होंने इस मैच में अपने 10 ओवर के कोटे में 4.30 के इकॉनमी रेट की मदद से 43 रन खर्च किये और एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। लीचफील्ड ने 63(98) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। Read More...