Phil salt record: Cricket News & Match Updates
छक्कों की सेंचुरी और 2000 T20I रन! Phil Salt रचेंगे इतिहास, ENG vs IND टी20 सीरीज में बना सकते हैं दो महारिकॉर्ड
Phil Salt Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ फिल साल्ट (Phil Salt) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज (ENG vs IND T20 Series) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्दा हो गया था और अब दूसरा मुकाबला (ENG vs IND 2nd T20) शनिवार, 04 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
छक्कों की सेंचुरी: 29 वर्षीय फिल साल्ट टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के लिए अब तक 61 मैचों की 56 पारियों में 83 छक्के लगा चुके हैं। यहां से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बचे हुए चार मुकाबलों में 17 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो अपने 100 T20I छक्के पूरे कर लेंगे और ये कारनामा करने वाले सिर्फ तीसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक सिर्फ जोस बटलर और इयोन मार्गेन ने ये खास सेंचुरी बनाई है। Read More...