Pat cummins: Cricket News & Match Updates
IPL 2024, Qualifier 1: कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में बनाई जगह
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 (Qualifier 1) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने 26 मई को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं हैदराबाद के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। 22 मई को आरसीबी और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर में जो टीम जीतेगी वो 24 मई को होने वाले क्वालीफायर 2 में हैदराबाद से भिड़ेगी। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो फाइनल में कोलकाता के खिलाफ खेलेगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 के स्कोर पर ढेर हो गयी। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 55(35) रन राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। हेनरिक क्लासेन ने 32(21) रन की पारी खेली। क्लासेन ने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल और क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 62(37) रन की साझेदारी की। Read More...