Pat cummins: Cricket News & Match Updates
'Rock, Paper, Scissors' मैच हो रहा था रद्द और कमिंस के साथ मस्ती कर रहे थे शुभमन गिल; देखें VIDEO
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच बीते गुरुवार (16 मई) को आईपीएल का मुकाबला खेला जाना था जो कि बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इसी बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ये मुकाबला देखने आए फैंस मैच के रद्द हो जाने के कारण काफी निराश दिखे, हालांकि दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के साथ मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुए।
दरअसल, ये घटना तब घटी जब अंपायर्स ने दोनों ही टीमों के कप्तानों को मैदान पर बुलाया। यहां अंपायर गिल और कमिंस को ये बता रहे थे कि बारिश के कारण ज्यादा समय बीत जाने की वज़ह से ये मैच नहीं हो सकेगा और मुकाबले को रद्द करना पड़ेगा। ये क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर थी, लेकिन इसी बीच शुभमन गिल को मस्ती सूझी। Read More...