Pak vs hk: Cricket News & Match Updates
Pak vs HK: 38 रनों पर सिमटी हांगकांग की टीम, पाकिस्तान ने 155 रनों से जीता मैच
पाकिस्तान ने हांगकांग को एशिया कप के छठे मुकाबले में 155 रनों से हराकर सुपर-4 स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली है। अफगानिस्तान, भारत, और श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान सुपर-4 स्टेज में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन चुकी है। अब पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को भारत के साथ होगा।
इस मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग के सामने जीत दर्ज करने के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम 10.4 ओवर में महज़ 38 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के सामने हांगकांग का एक भी बल्लेबाज़ 10 रनों तक का आंकड़ा नहीं बना सका। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान निज़ाकत खान ने बनाए। निज़ाकत के बल्ले से 13 गेंदों पर 8 रन निकले। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने 4 विकेट, मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट, नसीम शाह ने 2 विकेट और शहनवाज धानी ने एक विकेट चटकाया। Read More...