Pak vs eng 3rd t20i: Cricket News & Match Updates
VIDEO : कुदरत यही है दिन-रात, ज़िंदगी-मौत, सर्दी-गर्मी, पाकिस्तानी हेड कोच का फनी बयान वायरल
पाकिस्तान को शुक्रवार को कराची में खेले गए सात मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड से 63 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भी टॉस हारकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला लेकिन इस बार इंग्लैंड ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इंग्लैंड के लिए विल जैक (22 गेंदों में 40 रन), बेन डकेट (42 गेंदों पर 70 नाबाद) और हैरी ब्रुक (35 गेंदों में 81 रन नाबाद) की शानदार पारियां खेली और इंग्लैंड ने 20 ओवर में 221/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इसके बाद एक पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम केवल 158/8 तक ही पहुंच सकी। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तानी टीम की काफी आलोचना भी की जा रही है लेकिन हार के बाद, टीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार का बचाव एक ऐसे बयान से किया जो फैंस को बिल्कुल भी समझ नहीं आया। उनके इस बयान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Read More...