Nathan lyon: Cricket News & Match Updates
नाथन लियोन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तुलना एशेज सीराज से की,कहा- भारत को हराना बड़ी चुनौती
ऑस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज नाथन लियोन (Nathan Lyon) का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (Border-Gavaskar Trophy) की प्रतिष्ठा बढ़ी है और उपमहाद्वीप के दिग्गजों को हराना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने आगे कहा, "2017 से भारत ने लगातार तीन बार यह ट्रॉफी जीतकर कंगारुओं को हैरान किया है। दो बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर धूल चटाई वहीं एक बार भारतीय सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया को मात दी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाले समय में भारत का दौरा करेगी और 34 साल के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद भारत में जीत की उम्मीद है।"
'कोड स्पोर्ट्स' को दिए एक इंटरव्यू में नाथन लियोन ने बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज की तुलना एशेज से करते हुए कहा कि, "एशेज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। सीरीज में कुछ ऐसा है जिसका हम सम्मान करते हैं। चुनौती को स्वीकार करें और वास्तव में कुछ ऐसा क्रिकेट खेलें, जिससे हम सीरीज को अपने नाम कर सके ।" Read More...