Nat sciver brunt: Cricket News & Match Updates
मैथ्यूज की गलती साइवर-ब्रंट को पड़ी बहुत भारी, एक्लेस्टोन ने स्टैंड इन कप्तान को किया रन आउट, देखें Video
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के छठे मैच में मुंबई इंडियंस की स्टैंड-इन कप्तान नट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) यूपी वारियर्स के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गयी। ब्रंट को सलामी बल्लेबाज हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) की गलती के कारण रन आउट का शिकार होना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर बनाया।
पारी का 13वां ओवर करने आयी सोफी एक्लेस्टोन ने 5वीं गेंद हेले मैथ्यूज को फ्लाइटेड डाली। मैथ्यूज ने इसको कवर की ओर खेला और सहजता से एक रन के लिए दौड़ पड़ी। साइवर-ब्रंट गेंद को देख रही थी और रन नहीं लेना चाह रही थी। हालांकि उन्हें मैथ्यूज की वजह से रन लेने के लिए दौड़ना पड़ा क्योंकि सलामी बल्लेबाज क्रीज से बाहर आ गयी थी और अर्धशतक के नजदीक थी। चूंकि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे क्रॉस कर चुके थे, एक्लेस्टोन जिन्हें गेंद पूनम खेमनार ने दी थी उन्होंने गेंदबाज के छोर को निशाना बनाने के बजाय चतुराई से गेंद को विकेटकीपर एलिसा हीली को दे दी। वो इसलिए था क्योंकि साइवर-ब्रंट बड़ा विकेट था। ब्रंट ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाये। Read More...