Naman ojha: Cricket News & Match Updates
Road Safety World Series: नमन ओझा के पचास के बाद इरफान पठान के तूफान में उड़े ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स, इंडिया लेजेंड्स फाइनल में पहुंचे
नमन ओझा (Naman Ojha) और इरफान पठान (Irfan Pathan) की शानदार पारियों ने गुरुवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स (Australia Legends) पर पांच विकेट से जीत के साथ इंडिया लेजेंड्स (India Legends) को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल में पहुंचा दिया। यह मैच दूसरे दिन पूरा हुआ, क्योंकि खेल बारिश के कारण अगले दिन के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था, ओझा ने 62 गेंदों पर 90 रन बनाए, जबकि इरफान ने 12 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली। भारत को 19.2 ओवर में यादगार जीत दिलाने के लिए सिर्फ 22 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की।
120 गेंदों में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया लेजेंड्स ने सतर्कता से शुरुआत की, क्योंकि नमन ओझा ने सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। Read More...