Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
'नंबर-7 जर्सी का छक्का, संगकारा मलिंगा की हार', IPL में दोहराया गया वर्ल्ड कप 2011 का इतिहास; देखें VIDEO
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। गिल ने मुकाबले में 45 रनों की पारी खेली जिसके दम पर गुजरात ने अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता। इसी बीच एक गज़ब का संयोग देखने को मिला जिसने सभी को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्ल्ड कप 2011 की याद दिला दी है।
दरअसल, शुभमन गिल 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं और उन्होंने फाइनल मुकाबले में छक्का जड़कर राजस्थान के 131 रनों के टारगेट को पूरा किया। इसी बीच गौरतलब रहा कि गुजरात की टीम के साथ गैरी कर्स्टन बतौर मेंटोर और आशिष नेहरा मु्ख्य कोच के रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं वर्ल्ड कप 2011 फाइनल की बात करें तो फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ने लंकाई गेंदबाज़ नुवन कुलसेकरा की गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। Read More...