Kumar kartikeya: Cricket News & Match Updates
'9 साल 2 महीने और 3 दिन', आईपीएल के बाद भी घर नहीं लौटे हैं कुमार कार्तिकेय
आईपीएल 2022, मुंबई इंडियंस की तरफ से फिरकी गेंदबाज़ कुमार कार्तिकेय ने अपना डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने एक इमोशनल इंटरव्यू देते हुए यह बताया कि वह लगभग 9 महीने से अपने घर नहीं लौटे हैं, लेकिन अब आईपीएल में डेब्यू करने के बाद वह अपने घर लौटेंगे। आईपीएल को खत्म हुए लगभग 1 महीना हो गया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुमार कार्तिकेय अब तक अपने घर नहीं गए हैं।
कुमार कार्तिकेय ने हाल ही में एक बार फिर अपने माता पिता को याद किया। वह बोले, 'मुझे अपने माता पिता से मिले 9 साल, 2 महीने और 3 दिन हो गए है। मैं इतने लंबे समय से अपने माता-पिता से नहीं मिला हूं। मैं अपने घर तभी जाऊंगा जब मुझे 20-25 दिन का ब्रेक मिलेगा।' बता दें कि कुमार कार्तिकेय ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस कई सारे खिलाड़ियों को इंग्लैंड लेकर जा रही है, जिस वज़ह से वह अभी अपने घर नहीं लौट सकते। Read More...