Kl rahul: Cricket News & Match Updates
ये है कमाल लाजवाब Rahul! चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद नन्हे फैंस को गिफ्ट कर दिए ग्लव्स; देखें VIDEO
KL Rahul Video: टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने बीते रविवार, 09 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के फाइनल में 33 बॉल पर नाबाद 34 रनों की शानदार पारी खेली। इस रोमांचक मुकाबले में ये अहम इनिंग खेलने के बाद केएल राहुल ने एक नन्हें फैन का दिन यादगार बना दिया और उन्हें अपने ग्लव्स गिफ्ट करके खुश किया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से भारतीय टीम का एक वीडियो साझा किया गया है जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद जश्न मनाते नज़र आ रहे हैं। इसी बीच केएल राहुल ने ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय स्टैंड्स में बैठे एक छोटे फैन को देखा जिसे उन्होंने अपने हाथ के ग्लव्स उतारकर गिफ्ट कर दिए। यही वजह है एक बार फिर फैंस केएल राहुल के दीवाने हो गए हैं। Read More...